Friday, March 25, 2016

ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में सूर्य देव और छाया के पुत्र शनि को कंटक कहकर संबोधित किया जाता है। शनि को कालाग्निरुद्ररूपाय कहा गया है जिसका अर्थ है शनिदेव भगवान महाकाल अर्थात शंकर की रूद्र अग्मि के समान हैं। जिस प्रकार न्याय मूूर्ति की आंखों पर काली पट्टी बंधी होती है उसी प्रकार संसार के न्यायधीश शनिदेव कर्मों का फैसला करते समय अपनी आंखों पर पट्टी नूमा कालिमा चढ़ा लेते हैं।

शास्त्रों में शनि का वर्णन श्याम वर्ण से किया गया है इसलिए शनि को काला रंग बहुत प्रिय है दरसल यह रंग अंधेरे को संबोधित करता है जो सू्र्य से एकदम अलग है जहां सूर्य उजाले को संबोधित करता है वहीं शनि कृष्ण वर्ण को संबोधित करता है। इसी कारण शास्त्रों ने शनि के प्रभाव को कम करने हेतू एवं शनि की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए कृष्ण वर्ण का दान और काले रंग के उपाय बताए गए हैं।

शनि देव की काली छाया से बचने के लिए करें काला दान

* काजल का दान करने से आंखों की रोशनी बढती है और आंखों के विकार दूर होते हैं।

* काला कंबल दान करने से सामाजिक स्थिती सुधरती है, मान-यश की प्राप्ति होती है।

* उड़द दान करने से शारीरीक विकारों से मुक्ति मिलती है।

* तिलों का दान करने से दुख और दुर्भाग्य दूर होता है

* लौंग का दान करने से शांति प्राप्त होती है।

* लोहा दान करने से अर्थिक हानि कम होती है।

* काला छाता मजदूर को दान करने से करियर में उन्नति मिलती है।

* तवा दान करने से व्यक्ति के अन्न के भंडार भरते हैं।

* नीलम या काला हकीक दान करने से विवादों और कोर्ट कचहरी से मुक्ती मिलती है।

* काला जूता दान करने से दुर्घटना से सुरक्षा प्राप्त होती है।

* नारियल शनि पर चढ़ाने से संतान के कष्ट मिटते हैं।

* बैंगन शनि को चढ़ाने से व्यक्ति गुणी बनता है।

* ब्राह्ममण को काली गाय दान करने से धन के भंडार भरते हैं।

जीवन को नरक बना सकते हैं अगले 18 महीने त...


मंदिर न जा सकें तो घर पर 2016 की पहली और...


कल है 2016 की पहली शनिश्चरी अमावस्या, कर...


2016 में शनिदेव किसे बनाएंगे कंगाल और कि...


...तो इस तरह शनिदेव स्वयं भस्म हो जाएंगे


शनिवार के ये शकुन भविष्य में लाते हैं खु...


अगर बिगड़ रहे हैं बनते हुए काम तो समझ लें...


जीवन में होने लगे कुछ ऐसा तो समझ जाएं आप...


शनिवार को घर न लाएं ये सामान और न ही खरीदें


ग्रहों की दशा और दिशा यूं बदल कर सच करें...


रहस्य: इन ज्योतिष करणों से पैदा होते हैं...


शनि दशा आने पर दुर्भाग्य और कष्टों के च...


नहाने का ये तरीका खोलेगा आपके लिए उन्नत..

No comments:

Post a Comment